खेल महाकुंभ के ट्रायल 10 से 15 अक्टूबर तकः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत रोहतक में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 से 15 अक्टूबर तक होंगे। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि लॉन टेनिस के ट्रायल 10 अक्टूबर, नेटबाल व साइकिलिंग के 12 अक्टूबर और बेसबाल के 13 अक्टूबर को राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर-6 में होंगे। कराटे के ट्रायल 13 अक्टूबर को सर छोटूराम स्टेडियम में तथा शूटिंग के 13 से 15 अक्टूबर तक गन ऑफ विक्टरी शूटिंग रेंज में होंगे। तलवारबाजी व थ्रोबाल के ट्रायल 14 अक्टूबर को होंगे। खिलाड़ियों को फोटो, आधार, परिवार पहचान पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

Girish Saini

