रोहतक के नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने संभाला कार्यभार
रोहतक, गिरीश सैनी। वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सतबीर सिंह ने शुक्रवार को रोहतक के नवनियुक्त उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
लघु सचिवालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम और डीडीपीओ राजपाल चहल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआईपीआरओ संजीव सैनी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

Girish Saini 

