रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने नशीले पदार्थ सहित युवक काबू

रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने नशीले पदार्थ सहित युवक काबू

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने महम रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को 20 किलो 380 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव महमरा निवासी अमर के रूप में हुई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस टीम ने हिसार रोड के पास गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास खड़े संदिग्ध युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। उसके पिट्ठू बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाना महम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया।