रोहतक पुलिस ने दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगदान को किया सफल
रोहतक पुलिस ने रविवार को दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीजीआईएमएस की अंगदान प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ एच.के. अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों ने हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस ने रविवार को दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीजीआईएमएस की अंगदान प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ एच.के. अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों ने हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के नेतृत्व में रोहतक पुलिस के 150 से अधिक जवानों ने समय पर अस्पतालों में ऑर्गन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के अस्पताल व बाबा मस्तनाथ विवि स्थित हेलीपैड के लिए आर्गन निकलते ही पुलिस द्वारा संबंधित रूट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया ताकि अंगों को ले जाने में कोई व्यवधान न हो। इस दौरान आमजन ने भी सहयोग करते हुए यातायात नियमों की पालना की।
ग्रीन कॉरिडोर एक ऐसा विशेष अस्थाई/स्थाई मार्ग है, जिसे पुलिस और प्रशासन द्वारा ट्रैफिक मुक्त बनाया जाता है, ताकि एम्बुलेंस या अंगदान के लिये कम से कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य जीवन रक्षक अंगो के परिवहन में लगने वाले समय को घटाकर मरीजों की जान बचाना है।

Girish Saini 

