कानून व्यवस्था से निपटने के लिए रोहतक पुलिस ने किया अभ्यास

कानून व्यवस्था से निपटने के लिए रोहतक पुलिस ने किया अभ्यास

रोहतक, गिरीश सैनी। पुलिस लाइन, रोहतक में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में सभी थाना-चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान कानून व्यवस्था की विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। जवानों को दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल और भीड़ नियंत्रण के तरीके बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिला पुलिस हर चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है।