रोहतक भाजपा ने की संगठनात्मक नियुक्तियां
रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी की रोहतक ज़िला इकाई में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य सेसंगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने पांच मोर्चों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की, जिनमें महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संगीता सिंघल, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दीपू नागपाल, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी रवि हुडडा, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी रविंद्र सैन और एससी मोर्चा की जिम्मेदारी रणवीर सिंह को दी गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न मोर्चों में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Girish Saini 

