संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। एमकेजेके में संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्षा एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अर्चना राठी ने किया। उन्होंने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष की रिंकी ने प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की हर्षिता ने दूसरा और एमए अंतिम वर्ष की खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राध्यापक हिमांशु और यशिका भी मौजूद रहे।