हिंदू कॉलेज में शिक्षिका सेवानिवृत

हिंदू कॉलेज में शिक्षिका सेवानिवृत

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में संस्कृत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर अनिला बठला के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास, कार्य-संस्कृति और सकारात्मक वातावरण निर्माण में उनका अहम योगदान रहा है। हिन्दू शिक्षण समिति के प्रधान श्याम कपूर, महामंत्री संजय आहूजा, पूर्व प्रधान राजेश सहगल, वरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. जगदीश चंद्र बठला सहित अन्य गणमान्य जन ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनकी निष्ठा, अनुशासन, कर्मठता को याद किया। 

सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद, सक्रिय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान भारत भूषण बठला, गुलशन धींगड़ा, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ राजेश, डॉ. वंदना रंगा, डॉ. शिखा सहित शिक्षण व गैर शिक्षक कर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे।