सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मी को दी विदाई

सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मी को दी विदाई

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि से तकनीकी सहायक ग्रेड-1 प्रवीन कुमार सेवानिवृत हुए। उनके सम्मान में आयोजित सेवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव डा. विजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी ने अत्यंत निष्ठा व लगन से कार्य किया औऱ विवि उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की।

समारोह को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश सांगवान, गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान चरणदास अठवाल सहित अन्य ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। सेवानिवृत कर्मचारी प्रवीन कुमार को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।