सेवानिवृत्त डाक्टरों ने आयोजित किया बार्षिक मित्र-मिलन समारोह

समाज सेवा करें और धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाएं:जवाहर धीर

सेवानिवृत्त डाक्टरों ने आयोजित किया बार्षिक मित्र-मिलन समारोह
मुख्यातिथि डा.विपन शर्मा के साथ डा.जवाहर धीर,डा.सुभाष गुप्ता व अन्य डाक्टर।

फगवाड़ा, 23 मार्च, 2026: आज जालंधर में पंजाब सरकार के आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के सेवानिवृत्त डाक्टरों ने मित्र-मिलन समारोह का आयोजन करके समाज को संदेश दिया कि रिटायर होने के बाद भी आदमी की जिंदगी रुकती नहीं है। आयुर्वेद विभाग के पूर्व ज्वांयट डायरेक्टर डा.विपन शर्मा,जो मुख्यातिथि के रूप में चंडीगढ़ से पधारे थे,ने डाक्टरों को संबोधित करते हुए  कहा कि आप लोगों ने आज का मित्र-मिलन समारोह आयोजित करके यह सिद्ध कर दिया है कि डाक्टर जीवन के अंत तक सक्रिय रहता है तथा वह समाज को हमेशा समर्पित रहता है। पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.जवाहर धीर ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको रिटायरमेंट के बाद भी खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखना चाहिए, धार्मिक स्थलों की यात्रा करके रिटायरमेंट का मजा लेना चाहिए। आप लोगों को भरपूर पेंशन मिलती है जिसे आप बढ़िया खाने पीने,तीर्थ यात्राओं पर जाने और समाज में विचरते हुए जरुरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए।
सभी उपस्थित डाक्टरों ने पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.सुभाष गुप्ता की मित्र मिलन को लगातार दूसरे साल आयोजन करने की पहल करने और आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया और इसे अगले बरस भी मनाने का आग्रह किया। उपस्थित डाक्टरों ने डा.जवाहर‌ धीर को सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार लिखते रहने जथा उनकी अब तक छपी अट्ठारह पुस्तकों के प्रकाशित होने तथा साहित्यकार के रूप में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तथा पंजाब सरकार द्वारा धन्वंतरि अवार्ड दिए जाने के लिए बधाई दी।डा.जवाहर धीर,डा.सुभाष गुप्ता और डा.केवल कृष्ण ने मुख्यातिथि डा.विपन शर्मा को यादगारी चिन्ह भेंट किया। अगले साल फिर मिलने का वादा करते हुए समारोह समाप्त हुआ।
इस अवसर पर पूर्व जिला आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डा.सुभाष गुप्ता,डा.नरेन्द्र ढंड,डा.मदन लाल यादव,डा.सुरेन्द्र कल्याण, डा.केवल‌ कृष्ण,डा.अविनाश सोंधी, डा.राजेन्द्र कुमार, डा.गुरचरण सिंह बराड़ (सभी सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी)ऊना से पधारे डा. बी.डी.शर्मा तथा लुधियाना से आए डा.करण पुरी भी उपस्थित रहे।