दिवाली प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी करने पहुंचे शहरवासी

रोहतक, गिरीश सैनी। त्योहारी सीजन में करवा चौथ व दीपावली पर्व को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन सखी क्लब द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ समाजसेवी राजेश जैन, संध्या जैन, सुशील बंसल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पुत्रवधू सौम्या ग्रोवर सहित सखी क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूर्णिमा बंसल, पूजा बंसल, ज्योति बंसल, सलोनी बंसल, प्रीति बंसल, कृतिका डावरा, नित्या नागपाल, साक्षी, राजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
क्लब की प्रधान सिल्की बंसल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में डिजाईनर वीमेंस एंड किडस ड्रेसेज, होम डेकोर, ज्वैलरी, फुटवीयर, लहंगा-चुन्नी, कारपेट, हस्त निर्मित उत्पाद आदि प्रदर्शित किए गए, जिन्हें खरीदने में दर्शकों ने खासा उत्साह दिखाया। लखनऊ, पंजाब, दिल्ली, सूरत, मुंबई, कोलकता आदि से विशेष रूप से उत्पादक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जूट बैग भी वितरित किए गए।
इस दौरान विभिन्न झूले, मेहंदी, तंबोला, कार्टून एवं लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। क्लब प्रधान ने कहा कि प्रदर्शनी से हुए मुनाफे को जरूरतमंदों की सहायता के लिये खर्च किया जायेगा।