नियमित व्यायाम और योग से शरीर बनता है स्वस्थः पूर्व मंत्री ग्रोवर
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 600 लोगों की जांच हुई।
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय मातूराम सामुदायिक केंद्र में रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 600 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने विशिष्ट अतिथि राजेश जैन, डॉ रवि गुगनानी, क्लब प्रधान डॉ. एस.एल. वर्मा सहित अन्य गणमान्य जन के साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस शिविर में मेडिसिन, हृदय रोग, छाती रोग, टीबी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोकाईनोलोजी, शिशु रोग, पेट, जिगर रोग, त्वचा रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़ों के रोग, स्त्री रोग, नेत्र, नाक-कान-गला, दंत व फिजियोथैरेपी जांच व परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों -डॉ. वी.के. कत्याल, डॉ. सतीश गुलाटी, डॉ. के.एन. गर्ग, डॉ. हितेन्द्र कौशिक, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. हरिओम मंचन्दा, डॉ. करण भुटानी, डॉ. बी.के. सैनी, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. बालकिशन गोयल, डॉ. सुव्रत जैन, डॉ. अंशु भुटानी, डॉ. अमित मान, डॉ. दिनेश खोसला, डॉ. अनिल सांघी, डॉ. मनोज गोयल, डॉ. चारु गुप्ता, डॉ सुहास कीर्ति सिंगला, डॉ. रमेश बंसल, डॉ. एन.के. मग्गू, डॉ. अनिला नागपाल, डॉ. पारुल चितकारा, डॉ. आरती साहू, आदि ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां व चश्मे भी वितरित किए गए।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि नियमित व्यायाम और योग शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा संबंध है। समाजसेवी राजेश जैन ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपना कर जहर मुक्त भोजन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने का सुझाव भी दिया।

Girish Saini 

