मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण 28 जून तकः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला के किसानों का आह्वान किया है कि वे हरियाणा सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) तथा देशी कपास की खेती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) अपनाने वाले किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि तथा देशी कपास की खेती करने वाले किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि कार्यालय या कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
Girish Saini 


