श्री नांदेड़ साहिब की तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण अब 30 अप्रैल तकः उपायुक्त सचिन गुप्ता

श्री नांदेड़ साहिब की तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण अब 30 अप्रैल तकः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है ताकि वे अपने आराध्य देवों के दर्शन कर सके। इसी कड़ी में सरकार द्वारा आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब की तीर्थ यात्रा के लिए अब 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की यात्रा में जाने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकें। सरकार द्वारा गत दिनों रेलवे मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है।