एमडीयू यूथ रेड क्रॉस के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त तक

एमडीयू यूथ रेड क्रॉस के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अगस्त तक

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस ज्वाइन करने के इच्छुक विद्यार्थी 11 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

वाईआरसी कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान ने बताया कि यूथ रेड क्रॉस ज्वाइन करने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए अपना एनरोलमेंट करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/syUeyqsmQwrPMjHVA पर 11 अगस्त शाम 5 बजे तक क्लिक कर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने विभागीय कार्यालय या फिर वाईआरसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।