कुलसचिव ने लिया परीक्षा व्यवस्था का जायजा
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने सोमवार को विवि के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) तथा वाणिज्य विभाग स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
कुलसचिव ने विद्यार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, अनुशासन, निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रो. बंसल ने कहा कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता और अनुचित साधनों के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के हित में है और इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। कुलसचिव ने परीक्षा संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए स्टाफ से फीडबैक भी लिया।

Girish Saini

