कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने इमसार का निरीक्षण कर ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने इमसार का निरीक्षण कर ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) का दौरा कर संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों की समीक्षा की।

इमसार के निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने कुलसचिव का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की उपलब्धियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप किए जा रहे नवाचारों, शोध गतिविधियों, उद्योगों के साथ सहयोग, प्लेसमेंट रिकॉर्ड तथा भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रहा है।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। इमसार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और शोध को बढ़ावा देना विवि की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कुलसचिव ने प्राध्यापकों से भी संवाद किया।