वन हेल्थ पर रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, 16 राज्यों के 160 प्रतिभागी शामिल

वन हेल्थ पर रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, 16 राज्यों के 160 प्रतिभागी शामिल

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के मानव संसाधन विकास केंद्र (एमएमटीटीसी) में वन हेल्थ की प्राप्ति हेतु सहयोगात्मक शैक्षणिक एवं शोध अवसर विषय पर रिफ्रेशर कोर्स संपन्न हुआ। ब्लेंडेड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 16 से अधिक राज्यों से 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विशेषज्ञों ने मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के आपसी संबंधों पर जोर देते हुए उभरती बीमारियों व पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त शोध और बहु-विषयक दृष्टिकोण को जरूरी बताया। समापन सत्र में डॉ. एस.के. काबरा, डॉ. मल्लिका लवानिया व डॉ. निताशा ने स्वास्थ्य विषयों पर अहम जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुनीष गर्ग के मार्गदर्शन में हुआ। समापन समारोह में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. एस.के. गक्खड़ मुख्य अतिथि रहे। डिप्टी डायरेक्टर डॉ माधुरी हुड्डा ने कार्यक्रम समन्वयन सहयोग दिया।