जन्मदिन पर मातृभूमि पर मिला अपार स्नेह व आशीर्वादः दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

रोहतक, गिरीश सैनी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय सुभाष नगर स्थित भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के अग्रज ब्रजभूषण बंसल के निवास पर एक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बंसल परिवार सहित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य गणमान्य लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम के तहत बंसल निवास परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित जन के साथ अपने जन्मदिन का केक भी काटा।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से आज यह उनके लिए उत्सव का मौका है। वह अपना जन्मदिन अपनी मातृभूमि पर परिवार के साथ मना रही है। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें अपार स्नेह व आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि इससे बढक़र और खुशी क्या होगी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी मातृभूमि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे किए गए हैं, उन्हें दिल्ली सरकार पूरा कर रही है।
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस विशेष दिन पर हम सब आपको खुशियों, सफलताओं और प्यार से भरे एक साल की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रतिष्ठित उद्योगपति विजयपाल बंसल, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, सुरेश बंसल, राजेंद्र बंसल, सुभाष बंसल, नरेश बंसल, संतोष बंसल, मनीष बंसल, आशीष बंसल, अतुल बंसल, सुमित बंसल, नितिन बंसल, मृणाल बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, राज शर्मा, डीएलसी सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य व कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, पूर्णिमा बंसल, प्रीति बंसल, आकांक्षा बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जैन, गुलशन भाटिया, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, समाजसेवी राजेश जैन, डॉ. आदित्य बत्रा, सौम्या ग्रोवर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।