रवि जैन बने जैन सभा, रोहतक के प्रधान

रोहतक, गिरीश सैनी। जैन सभा (रजि.), रोहतक के सत्र 2025-28 के लिए त्रिवार्षिक चुनाव स्थानीय माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल में संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज चंद जैन व सहायक चुनाव अधिकारी अमित जैन ने बताया कि सदस्यों के 8 पद के लिए 12 तथा पदाधिकारियों (प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष) के 5 पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे। प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक हुई चुनाव प्रक्रिया में नवनिर्वाचित 65 कॉलिजियम सदस्यों मतदान किया। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए जिला रजिस्ट्रार सोसाइटीज के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने चुनाव स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रधान रवि जैन, उपप्रधान अतुल जैन लोहिया, सचिव मनीष जैन, सह सचिव अमित जैन व कोषाध्यक्ष मुकेश जैन हैं। सदस्यों में अजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, अशोक जैन, आशु जैन, अतुल जैन, मनोज कुमार जैन व परवीन जैन शामिल हैं।