एबीवीपी एमडीयू इकाई की कमान रवि और ज्योति को
सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित
रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एमडीयू इकाई ने सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें रवि खिलेरी को अध्यक्ष, ज्योति जाखड़ को इकाई मंत्री और सचिन रोहज को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रवि खिलेरी ने कहा कि वे संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएंगे। विवि में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इकाई मंत्री ज्योति जाखड़ ने छात्राओं के हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
सचिन रोहज, दिशा सुहाग, शुभम मलिक, चिराग सैनी और दीपांशु शर्मा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, खुशी, मन्नू शर्मा, विवेक, मोहित और अंकुश इकाई सह मंत्री बनाए गए। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री विकास कायत, प्रदेश मीडिया संयोजक रमन शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हर्षित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Girish Saini

