भाषण प्रतियोगिता में राशि और हिन्दी शब्दावली प्रतियोगिता में कर्ण प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में राशि और हिन्दी शब्दावली प्रतियोगिता में कर्ण प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में हिंदी भाषण प्रतियोगिता एवं  शब्दावली  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों  में बौद्धिक, सामाजिक और वाचन कौशल का विकास होने के साथ ही तर्क क्षमता में भी वृद्धि होती है।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अंजू देशवाल ने कहा कि सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण भारत में हिंदी दिवस के दिन का अत्याधिक महत्व है। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राशि प्रथम, राहुल दूसरे तथा गर्विता तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार किरण को मिला।

हिन्दी शब्दावली प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों से 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कर्ण ने प्रथम, पलक ने दूसरा तथा ईशांत, प्रतीक व दिशिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका अनिला बठला एवं डॉ रजनी कुमारी ने निभाई। मंच संचालन कुमारी चंद्रिका ने किया।  डॉ सुमन रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अशोक बंसल, डॉ सुमन रानी, डॉ चंदना जैन, किरण देवी, डॉ सीमा रानी, मौसम सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।