रणदीप सुरजेवाला 10 अक्टूबर को करेंगे चरखी दादरी और बाढड़ा का दौरा

मंडियों में खरीद-उठान-भुगतान व्यवस्था का लेंगे जायजा।

रणदीप सुरजेवाला 10 अक्टूबर को करेंगे चरखी दादरी और बाढड़ा का दौरा

चरखी दादरी, गिरीश सैनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला 10 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे नई अनाज मंडी, चरखी दादरी और दोपहर 12:00 बजे अनाज मंडी, बाढड़ा में किसान-मजदूर-आढ़ती से मुलाकात करेंगे। साथ ही, खरीद-उठान-भुगतान व्यवस्था का जायजा लेंगे।

ये जानकारी चरखी दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक ने दी। उन्होंने बताया कि रणदीप सुरजेवाला भाजपा सरकार में बाजरा, कपास, धान समेत अन्य फसलों के दामों की बेकद्री और खरीद-उठान-भुगतान व्यवस्था की बदहाली के चलते हो रहे किसान-मजदूर के शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कि पिछले दो दिनों की बारिश ने भी खेत और मंडी दोनों जगह किसान की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों की मेहनत को मंडियों में लूटा जा रहा है।