बारिश ने रोके नेटबॉल ट्रायल, अब 14 अक्टूबर को होगा चयन

बारिश ने रोके नेटबॉल ट्रायल, अब 14 अक्टूबर को होगा चयन

रोहतक, गिरीश सैनी। बारिश के कारण मैदान में पानी भरने से नेटबॉल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल स्थगित कर दिए गए हैं। अब ये ट्रायल 14 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर-6, रोहतक में होंगे।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि खेल विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए रोहतक की नेटबॉल टीम का चयन किया जाना है। पहले ये ट्रायल 12 अक्तूबर को निर्धारित थे, लेकिन बारिश के कारण मैदान में पानी जमा होने से इन्हें आयोजित नहीं किया जा सका। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर चयन स्थल पर पहुंचने की अपील की।