हरियाणा-तेलंगाना की संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी में मुस्कान व शिवा प्रथम

हरियाणा-तेलंगाना की संस्कृति पर प्रश्नोत्तरी में मुस्कान व शिवा प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। लालनाथ हिंदू कॉलेज में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के तत्वावधान में हरियाणा और तेलंगाना के समाज व संस्कृति विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब अध्यक्षा डॉ. नीलम ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, लोककला और सामाजिक परंपराओं से परिचित कराना था।

प्रतियोगिता में मुस्कान और शिवा संयुक्त रूप से प्रथम, गगन दूसरे तथा उषा तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। इस दौरान वंदना रंगा, मौसम और ललिता मौजूद रही।