विकास कार्यो में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता हो सुनिश्चितः निगमायुक्त सत्येंद्र दूहन
चल रहे विकास कार्यों के निरंतर निरीक्षण के निर्देश।
रोहतक, गिरीश सैनी। नगर निगम, रोहतक के आयुक्त सत्येन्द्र दुहन ने तकनीकी शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर विकास कार्यो की निगरानी करें और सभी कार्य कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व योगराज छिकारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निगमायुक्त सत्येंद्र दुहन ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा कार्यों की नियमित रूप से निगरानी और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
Girish Saini 


