पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को स्थगित करने की उठाई मांग 

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केन्द्र सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर 1 जुलाई 2022 से लगाए गए  प्रतिबंध के संबंध में कहा है कि बगैर विकल्प दिये ऐसा प्रतिबन्ध लगाना उचित नहीं है।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को स्थगित करने की उठाई मांग 

लुधियाना, 4 जुलाई, 2022: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केन्द्र सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर 1 जुलाई 2022 से लगाए गए  प्रतिबंध के संबंध में कहा है कि बगैर विकल्प दिये ऐसा प्रतिबन्ध लगाना उचित नहीं है।

आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा, जिला महासचिव सुरिंदर अग्गरवाल और जिला सचिव उमेश सोनी ने कहा कि इस प्रतिबन्ध का पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल घोर विरोध करता है। उन्होंने बल देते हुए मांग की कि विकल्प तैयार होने तक इस बैन को स्थगित रखा जाये।

उन्होंने आगे बताया कि केन्द्रीय सरकार द्वारा प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बर्ड्स, गुब्बारों के प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक फ्लेग, कॅडी स्टिक, आईस्क्रीम स्टिक, थर्माकोल, प्लास्टिक कप-प्लेट-गिलास, प्लास्टिक पैकिंग का सामान, प्लास्टिक से बने इनवेटेशन कार्ड, सिगरेट पैकेट्स, प्लास्टिक और पीवीसी बैनर (100 माइक्रोन से कम), स्टिरर और विभिन्न प्रकार के कैरी बैग जैसे प्लास्टिक उत्पाद आम आदमी के जीवन में रच-बच गये हैं। 

उन्होंने कहा कि मंडल पर्यावरण हर स्थिति में सुरक्षित एवं स्वच्छ रखा जाने के पक्ष में है। लेकिन, रोज़ाना जीवन में उपयोग में आने वाले इन उत्पादों का विकल्प खोजना आवश्यक है। इसके लिये स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देकर इन उत्पादों के विकल्प तैयार करने में केन्द्र सरकार को अहम भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि एन्वार्यनमेन्ट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 तथा पीडब्ल्यूएम रूल 2016 की धारा 3 (सी) के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबन्ध घोषित किया है। प्रतिबन्ध से देश की एक करोड़ एमएसएमई इकाईयां बंद होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक व्यापार से जुड़े तीन करोड़ व्यापारी बेरोजगार होंगे। 

उन्होंने कहा कि मंडल केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये इस प्रतिबन्ध का सम्मान करता। लेकिन, इस इसका विकल्प सुनिश्चित किया जाना भी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूरोप तथा अन्य देशों के मुकाबले भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नाममात्र का ही है। ऑनलाईन व्यापार करने वाली कंपनियां, दवा निर्माता, शर्बत निर्माता, आईस्क्रीम निर्माता आदि व्यापारी इसका विशेष उपयोग कर रहे हैं। इनसे संबंधित व्यापार पर भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बैन का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 

उन्होंने मांग की कि इन सभी मुद्दों पर व्यापारियों के प्रतिनिधिमण्डल से विस्तृत चर्चा करने के बाद एवं विकल्प खोजने तक इस बैन प्रतिबन्ध को हर हाल में स्थगित कर दिया जाये।