पंजाब सरकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात्रि 1 बजे तक मंदिरो को खोलने की दे इजाजत: पवन शर्मा 

कहा, सरकारी आदेशों के अनुसार 8 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रह सकते हैं

पंजाब सरकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात्रि 1 बजे तक मंदिरो को खोलने की दे इजाजत: पवन शर्मा 
श्री राष्ट्रीय हिन्दू मंच पंजाब के प्रधान पवन शर्मा।

लुधियाना: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे भारत वर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरो में भगवान श्री कृष्ण को झूले में विराजमान करवाकर रात्रि 12  बजे उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। लेकिन इस बार करोना महामारी के कारण इस पर्व को मनाने के लिए भक्त आपने आप को दुविधा में महसूस कर रहे हैं क्योंकि  सरकारी आदेशों के अनुसार 8 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रह सकते हैं। 


उक्त शब्द श्री राष्ट्रीय हिन्दू मंच पंजाब के प्रधान पवन शर्मा के वीडियो कॉन्फ्रेंस के तहत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।


उन्होंने आगे कहा कि जन्माष्टमी  हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। जिस तरह प्र्त्येक धर्म में अपने  पर्वो की एक अलग महत्ता होती है, उसी तरह श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी हिदुओ के लिए ख़ास है। इस दिन नवजन्मे व छोटे बच्चो को भगवान श्री कृष्ण के  रूप में पूजा जाता है। यह पर्व हमे भगवान श्री कृष्ण के  बाल रूप में दी गयी शिक्षाओं के ज्ञान से प्रेरित करता है। इस दिन  पुरुष  व औरतें  भगवान से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना को लेकर व्रत भी रखते हैं और रात्रि 12 बजे भगवान के दर्शन कर उसे सम्पूर्ण करते हैं। इन सब बातो को देखते हुए  उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील करते हुए कहा क़ि इस बार  जन्माष्टमी का  पर्व  12 अगस्त को है।इसलिए सरकार को इस दिन के लिए नई गाइड लाइन जारी कर रात्रि 1 बजे तक मंदिर खोलने की इजाजत देनी चाहिए ताकि सभी इस पर्व को धूमधाम से मना सके क्योंकि रात्रि 12 बजे के बाद विद्वान ब्राह्मणो द्वारा  मंत्रोचारण के साथ भगवान का अभिषेक किया जाता है। 


उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीमकोर्ट ने भी ई दर्शन कोई देव दर्शन नहीं  पर टिपण्णी करते हुए स्पष्ट संकेत दिए है कि ई दर्शन से भगवान के दर्शन नहीं होते। इसलिए महत्पूर्ण दिनों में इसे खोलना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सरकारी आदेशों के अनुसार मास्क, सैनिटाइज़र व सामाजिक दूरी की पालना का  विशेष ध्यान रखा जायेगा।