रामकथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

रामकथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

रोहतक, गिरीश सैनी। ब्रह्मलीन स्वामी अमृतानंद महाराज के 24 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित राम कथा में गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी के सानिध्य में समाजसेवी राजेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गांधी कैंप स्थित स्वामी अमृतानंद मेमोरियल पार्क में आयोजित इस राम कथा का आयोजन स्वामी अमृतानंद सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा व्यास महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरी ने कथा सुनाई। सभी अतिथियों को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुनील भयाना, सन्नी निझावन, राजीव जैन, शीतल, महेश बुद्धिराजा, अशोक सहगल, राजेश मल्होत्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।