इंटर कॉलेज हैंडबॉल टूर्नामेंट (महिला) का खिताब एमकेजेके के नाम
रोहतक, गिरीश सैनी। एमकेजेके कॉलेज ने एमडीयू द्वारा आयोजित महिला वर्ग के इंटर कॉलेज हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का खिताब जीत लिया है। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमकेजेके कॉलेज, रोहतक की टीम ने टीआरजीसी, सोनीपत की टीम को कड़े मुकाबले में पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जीवीएम, सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
एमडीयू की खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम होती हैं। इस दौरान खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Girish Saini 

