जनसेवा ही मोदी सरकार का लक्ष्य: फणीन्द्रनाथ शर्मा
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य जनसेवा है। लगभग 10 साल के शासनकाल में मोदी सरकार ने गरीबों के हितार्थ अनेकों कल्याकारी योजनाएं चलाई और उन्हें धरातल पर भी उतारा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना देश और प्रदेश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। ये बातें संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने शुक्रवार के गांव चलो अभियान के तहत रोहतक की कलौनार विधानसभा के सुनारिया मंडल के गांव खैरावड बूथ नंबर 156 पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने मोदी और मनोहर सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और लोगों से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें जीताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोगी बनें।
संगठनमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं से गरीबों के सपने सच हो रहे हैं। आज जन-जन के मन से एक ही आवाज निकलती है कि प्रधानमंत्री मोदी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है। संगठनमंत्री ने कहा कि भाजपा ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाना हमारा लक्ष्य है और हम इस ओर आगे बढ़ रहे हैं। शर्मा ने कहा कि सभी अपने-अपने बूथों को मजबूत करने की प्रक्रिया में अभी से जुट जाएं।
फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार किसानों की सच्ची हितैषी और ध्यान रखने वाली सरकार है। गरीब किसानों के खातों में हर साल 6 हजार रुपये आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि देश और प्रदेश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बनें ताकि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। परिवार पहचान पत्र के जरिए सरकार की सुविधाएं लोगों तक अपने आप पहुंच रही है। सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदारी की मुख्यमंत्री मनोहर लाल मिसाल कायम की है। आज हरियाणा का युवाओं की रूचि पढ़ने में बढ़ी है। युवाओं को मालूम है कि बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां मनोहर सरकार में ही मिल सकती है।
Girish Saini 

