‘विरासत की हिफ़ाज़त’ अभियान संपन्न

‘विरासत की हिफ़ाज़त’ अभियान संपन्न

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार के पर्यटन एवं विरासत विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया गया विशेष अभियान “विरासत की हिफ़ाज़त” का स्थानीय तिलयार पर्यटन केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना है।

इस 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, परिसर सौंदर्यकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, जल एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतिम दिन, 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर तिलयार के सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।