नशे से बचाएं युवाओं को, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपनाः राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

एमडीयू में नशा मुक्ति जागरूकता रैली को दिखाई गरी झंडी

नशे से बचाएं युवाओं को, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपनाः राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्यपाल एवं एमडीयू के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से बचाना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के सभी वर्ग नशामुक्त भारत के निर्माण को जन आंदोलन बनाएं। वे रविवार को एमडीयू में एनएसएस सेल की नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष भी उपस्थित रही।

राज्यपाल ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ और नशे से दूर होगा, तभी विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के विकास में होना चाहिए।

रैली में नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग ले रहे नौ राज्यों के 172 एनएसएस स्वयंसेवकों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर नशामुक्ति का संदेश दिया।

एमडीयू कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त वातावरण और सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने शिविर की जानकारी दी। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल सहित विवि के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।