मन की बात से सकारात्मक सोच को मिलती है दिशाः डॉ. अर्चना गुप्ता

दीपावली पर मिट्टी के दीये और स्वदेशी उत्पाद खरीदने का किया आह्वान

मन की बात से सकारात्मक सोच को मिलती है दिशाः डॉ. अर्चना गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को रोहतक विधानसभा के बूथ नंबर 169 स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 139वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और लोगों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त संवाद है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं, महिलाओं और किसानों सहित समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि विदेशी सजावटी लड़ियों के बजाय मिट्टी के दीये खरीदें, ताकि स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों की आजीविका को संबल मिले। उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल को अपनाने का आह्वान किया।