फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज की डीन बनी प्रो. सपना गर्ग

फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज की डीन बनी प्रो. सपना गर्ग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू एक्ट के स्टैच्यूट-19 के प्रावधानों के तहत केमिस्ट्री विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सपना गर्ग को फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज का डीन नियुक्त किया है।

कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने बताया कि बतौर डीन, फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज प्रो. सपना गर्ग की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. सपना गर्ग लंबे समय से शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ एवं विवि प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वे संकाय के शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।