प्रो. रणदीप राणा बने एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष

प्रो. रणदीप राणा बने एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में अंग्रेजी के प्रोफेसर एवं मानविकी एवं कला संकाय के डीन प्रो. रणदीप राणा ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। विभाग के शोधार्थियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. राणा ने विभाग के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं शोधार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। शोधार्थियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।