यूएचएसआर के दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान करेंगे सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत
छठा दीक्षांत समारोह 3 जनवरी को, करीब 900 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रियां
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि ( यूएचएसआर), रोहतक के छठे दीक्षांत समारोह में 3 जनवरी को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि होंगे। वे करीब 900 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। यूएचएसआर के इतिहास में पहली बार देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने एक विशेष बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि विवि में 160 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड के प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स और 155 करोड़ रुपये से नए इमरजेंसी ब्लॉक की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पीजीआईएमएस, रोहतक को देश के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल करना है।

Girish Saini

