प्रो. राजेश धनखड़ ने संभाला सीडीओई निदेशक का पद
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में सोमवार को प्रो. राजेश धनखड़ ने निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान मौजूद विवि शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
प्रो. राजेश धनखड़ ने अपनी नियुक्ति पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा एवं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सीडीओई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और तकनीक-आधारित शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Girish Saini 

