प्रो. राजेश धनखड़ बनी सीडीओई की निदेशक

प्रो. राजेश धनखड़ बनी सीडीओई की निदेशक

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पर्यावरण विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेश धनखड़ को सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि प्रो. राजेश धनखड़ को सीडीओई के निदेशक का दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर सौंपा गया है, जो तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

प्रो. राजेश धनखड़ ने विवि प्रशासन का आभार जताते हुए  कहा कि वे इस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि सीडीओई के माध्यम से दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने, छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।