प्रो. राजीव कुमार ने संभाला सीडीओई के निदेशक का कार्यभार

प्रो. राजीव कुमार ने संभाला सीडीओई के निदेशक का कार्यभार

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के गणित विभाग के प्रो. राजीव कुमार ने सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विवि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

विवि प्रशासन का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. राजेंद्र शर्मा, प्रो. अश्वनी धींगड़ा, प्रो. रामफूल ओहल्याण, डॉ. जीपी सरोहा, डॉ. दीपक छाबड़ा, सहायक कुलसचिव अशोक सचदेवा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।