प्रो. पूजा सुनेजा बनी एमडीयू कैंपस स्कूल की निदेशिका

प्रो. पूजा सुनेजा बनी एमडीयू कैंपस स्कूल की निदेशिका

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. पूजा सुनेजा को विवि के कैंपस स्कूल की निदेशिका का कार्यभार सौंपा है।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि बतौर यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल निदेशिका, प्रो. पूजा सुनेजा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है। वह अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस पद का दायित्व भी संभालेंगी।