प्रो. नसीब सिंह गिल का निलंबन रद्द, वीसी की स्वीकृति उपरांत तत्काल प्रभाव से सेवाओं में बहाली

प्रो. नसीब सिंह गिल का निलंबन रद्द, वीसी की स्वीकृति उपरांत तत्काल प्रभाव से सेवाओं में बहाली

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू प्रशासन ने एक अहम निर्णय लेते हुए कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल का निलंबन निरस्त कर दिया है। कुलपति की स्वीकृति उपरांत कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों में डॉ. गिल को तत्काल प्रभाव से पुनः अपनी सेवाएं संभालने की अनुमति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को जारी निलंबन आदेश को प्रारंभ से ही निरस्त माना गया है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये निर्णय नियमानुसार विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और अब डॉ. गिल बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। एमडीयू के शिक्षकों और कर्मियों ने इस निर्णय पर खुशी जताई।