प्रो. कविता ढुल ने संभाली एमडीयू-सीपीएएस, गुरूग्राम की कमान
शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और आधारभूत सुविधाओं का विकास रहेंगी प्राथमिकताएं
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि संकाय की प्रो. कविता ढुल ने गुरुग्राम स्थित एमडीयू-सीपीएएस की निदेशिका का कार्यभार संभाल लिया। गुरूग्राम के सेक्टर-40 स्थित केंद्र में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
प्रो. कविता ढुल ने कहा कि केंद्र में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा सभी विभागों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया।
इस दौरान प्रो. विजय राठी, प्रो. अनुपम कुलरवाल, डॉ. विकास सिवाच, प्रो. नीलम कादयान, प्रो. प्रतिमा रंगा, प्रो. सोनू देहमीवाल, डॉ. अंजू हुड्डा सहित विवि के अनेक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini

