प्रो. कविता बनी एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम की निदेशक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो मिलाप पूनियाँ ने विधि विभाग की प्रोफेसर डॉ कविता ढुल को एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि प्रो कविता को उपरोक्त दायित्व अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर तुरंत प्रभाव से दिया गया है। उन्हें एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम का लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) भी नामित किया गया है।

Girish Saini

