महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार के आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब 20 नवंबर तक मौकाः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पांच श्रेणियों में पात्र संस्थानों से आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित समय तक पोर्टल पर पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है। इच्छुक संस्थान विभाग की वेबसाइट पर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

Girish Saini

