एमडीयू कोर्ट के सदस्य बने प्रो. बी. नरसिम्हन

एमडीयू कोर्ट के सदस्य बने प्रो. बी. नरसिम्हन

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एमडीयू एक्ट के स्टैचुएट 9 के प्रावधानों के तहत फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के प्रो. बी.नरसिम्हन को विवि कोर्ट का सदस्य मनोनीत किया है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि बतौर यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्य  प्रो. बी. नरसिम्हन की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से दो वर्ष के लिए की गयी है।