पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस के मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि, शिक्षा भारती एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ममता भोला ने स्वागत संबोधन किया।
नन्हें बच्चों ने मनमोहक नृत्य पेश किया। सभी कक्षाओं में अनुभाग अनुसार और कक्षानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शत प्रतिशत उपस्थिति, गणित और विज्ञान ओलंपियाड और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा, कोषाध्यक्ष महेंद्र, निदेशक संजय सोनी सहित अन्य गणमान्य जन, स्टाफ सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

Girish Saini 

