प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर की पुस्तक "झरोखे से जिंदगी" का विमोचन 

प्रीत साहित्य सदन ने किया समारोह का आयोजन

प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर की पुस्तक

प्रीत साहित्य सदन लुधियाना द्वारा (23 फरफरवी, 2020) पंजाब के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार प्रिंसिपल डॉ. संजीव डावर की नव प्रकाशित काव्य पुस्तक झरोखे से जिंदगी का विमोचन व परिचर्चा का आयोजन किया गया।

डॉ. डावर की इस पुस्तक पर प्रपत्र पढ़ते हुए डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि इसमें अंकित लगभग 100 कविताएं जीवन के यथार्थ को प्रकट करती हैं। सत्यता तो यह है कि कवि ने जीवन को विषमताओं से जूझते हुए बेहतरीन जीवन मार्ग को बुलंदियों की तरफ जाने के लिए प्रेरित किया है। कविताएं गहन सोच व अध्यात्म से जुड़ी हुई है।

इसके बाद लेखक ने अपनी रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी लेखनी व अपने जीवन संघर्ष की बातें सभी से साझा की कार्यक्रम की। 
समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध ग़ज़लकार दानिश भारती द्वारा की गई जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल कृष्ण बत्रा उपस्थित हुए।

समारोह का द्वितीय चरण काव्य गोष्ठी रहा जिसमें लगभग 25 कवियों और शायरों ने अपना कलाम पेश किये। हिंदी उर्दू व पंजाबी में कवियों ने महफिल को खूब सजाया।

मंच संचालन मनोजप्रीत द्वारा किया गया। उन्होंने अंत में सब का धन्यवाद करते हुए कविताओं की तरह सुंदर सरल जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया।