राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. करमबीर को एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23 से नवाजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. करमबीर को एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23 से नवाजा

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एमडीयू से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय, दूबलधन (झज्जर) के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रभारी प्राचार्य डॉ. करमबीर गुलिया को माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राष्ट्रीय पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए देश का सर्वोच्च मान्यता प्राप्त सम्मान है। डॉ. गुलिया के मार्गदर्शन में एनएसएस के अंतर्गत अनेक प्रेरक और नवाचारी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं।