मिस इंडिया प्रीति वर्धन बनी व मिसेज इंडिया बनी दिव्या वर्मा

पहली बार ओल्ड एज होम में आयोजित हुए मिस एंड मिसेज इंडिया 2022  में प्रीति वर्धन बनी मिस इंडिया 2022 व दिव्या वर्मा मिसेज इंडिया 2022 मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप बनी सोफ़िया खेरा व मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप शालू शर्मा बनी । सेकंड रनर अप मिस आशी सिंह व मिसेज आँचल वर्मा बनी।

मिस इंडिया प्रीति वर्धन बनी व मिसेज इंडिया बनी दिव्या वर्मा

चंडीगढ़, 18 अप्रैल, 2022:  पहली बार ओल्ड एज होम में आयोजित हुए मिस एंड मिसेज इंडिया 2022  में प्रीति वर्धन बनी मिस इंडिया 2022 व दिव्या वर्मा मिसेज इंडिया 2022 मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप बनी सोफ़िया खेरा व मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर अप शालू शर्मा बनी । सेकंड रनर अप मिस आशी सिंह व मिसेज आँचल वर्मा बनी।

मिस इंडिया का ताज जारा कुरेशी को मिस इंडिया व मिसेज इंडिया का ताज आकांशा निगम को एंजेल लाकरा और पूजा निगम ने पहनाया   ।
ओल्ड एज होम  के सुंदर हाल में 70 महिलाओं ने रैंप पर बिखेरे जलवे , शोस्टॉपर रहीं  हेजल सपरा व नम्रता मलिक । शो डायरेक्टर साइमन कम्बोज  व आर्गेनाइजर मीत सन्धु ने बताया कि पंजाब की युवतियों में खूब टैलेंट है आवश्यकता सिर्फ उन्हें  तराशने व मौक़ा देने की है और यही इस प्रतियोगिता का मकसद है।

शो की सेलेब्रिटी गेस्ट पंजाब चीमा , आर्यन जोशी दीपक कश्यप व शिखा गर्ग रहे शो के डिजाइनर रहे अतुल सिंह इमरान राजपूत , संजना  ब्रांड अंबेसडर बनी  मिस संजना व्  यादवी नन्दा वीआईपी गेस्ट में शामिल रहे योगराज शर्मा चीफ गेस्ट  व एंजेल लाकरा।

शो की मुख्य अतिथि  पूजा निगम व गेस्ट ऑफ ऑनर लिज़ा कामरा , मानवी सपरा ,हर्ष अनेजा ,वैशानि भारद्वाज, सागर सिंह व डॉ हरजीत सिंह  रहे।
ज्यूरी मेम्बर में शामिल रहे सुपर्णा बर्मन ,शगुन सचदेवा, मेघा डोगरा व नवनीत कौर दीक्षित ।

बेस्ट डांस परफॉर्मेंस की ट्राफी  डायमंड मयूरी व्  कोरियोग्राफर व् डायरेक्टर मैक ने दी   ।